फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Complaint to SP about road closure

Mandi News: एसपी से की रास्ता बंद करने की शिकायत

Thu, 02 Jan 2025 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
Complaint to SP about road closure
मंडी। सुंदरनगर के नौलखा जुगाहण में कॉलोनी का रास्ता अवरुद्ध करने पर क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को पुलिस अधीक्षक मंडी से मिला। उन्हें ज्ञापन के माध्यम से समस्या से अवगत करवाया। लोगों ने कहा कि उन्होंने कुछ वर्ष पहले यहां पर एक कंपनी से प्लॉट खरीदे थे। उक्त कंपनी ने डोर-टू-डोर पंफलेट बांटकर प्लाॅट खरीदने के लिए लुभाया।
विज्ञापन

कई सुविधाएं देने की बात कही थी। 10 साल बाद भी कुछ नहीं मिल पाया है। प्लाॅट खरीदने वालों में सरकाघाट, धर्मपुर समेत जिले के कई लोग हैं। अब सभी प्लॉट बिक गए तो अब शरारती तत्वों के जरिए एनएच से जुड़ने वाले रास्ते को बंद करवा दिया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग रखी कि मामले को लेकर जांच करवाई जाए। आरोपों पर कंपनी निदेशक ने कहा कि मामला कोर्ट में है। इस वजह से वह कुछ नहीं कह सकते। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि लोगों की समस्या को सुना गया है। जल्द समस्या का हल निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed