फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Complaint of carrying passengers in private vehicles

निजी वाहनों में सवारियां ढोने की शिकायत

Tue, 07 Sep 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Complaint of carrying passengers in private vehicles
निजी वाहनों में सवारियां ढोने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते टैक्सी यूनियन के सदस्य। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र में निजी वाहनों में सवारियां ढोने को लेकर देव कमरूनाग टैक्सी यूनियन ने रोष जताते हुए एसडीएम गोहर को ज्ञापन सौंपा। इसमें निजी वाहन चालकों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। यूनियन के अध्यक्ष मुरारी लाल आचार्य ने बताया कि क्षेत्र में निजी वाहनों में सवारियां ढोई जा रही हैं।
विज्ञापन

इससे उनके काम धंधे पर असर पड़ रहा है। कहा कि गोहर में लगभग 50 टैक्सी वाहन पिछले लंबे अरसे से सेवा प्रदान कर रहे हैं। टैक्सी चला कर चालक अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। यही उनके पास एकमात्र रोजगार का साधन है। क्षेत्र में कुछ निजी वाहन चालक अपने वाहनों में सवारियों को ढोने का कार्य कर रहे हैं। इससे यूनियन के लोगों को काम नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते वैसे भी चालकों को मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। यूनियन ने कहा कि टैक्सी चालक सभी तरह के टैक्सों का भुगतान करते हैं। इसलिए निजी वाहन चालकों पर लगाम लगाई जाए। उन्होंने प्रशासन से निजी वाहन चालकों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम गोहर पारस अग्रवाल ने कहा कि निजी वाहन चालकों को सवारियां ढोने से रोकने के लिए जगह-जगह नाके लगा कर जांच की जाएगी ताकि इस समस्या को सुलझाया जा सके। इस अवसर पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मुरारी लाल, चंचल सोनी, डोला राम, रोम, संदीप, राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed