फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Complaint lodged on fake news of school closure

Mandi News: स्कूल बंद की फर्जी खबर पर दर्ज करवाई शिकायत

Mon, 03 Mar 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged on fake news of school closure
मंडी। जिला मंडी में एक मार्च को स्कूल बंद होने की फर्जी खबर सोशल मीडिया में प्रसारित करने पर जिला प्रशासन मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि स्कूल बंद होने की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबर प्रकाशित और प्रसारित की है। जिसमें कहा गया है कि जिला मंडी में सभी स्कूल 1 मार्च 2025 को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

इस झूठी सूचना ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल अधिकारियों के बीच भ्रम, अनावश्यक घबराहट और असुविधा पैदा की है। शिकायत में जिला प्रशासन ने पुलिस से इस झूठी सूचना के स्रोत की पहचान करने के लिए तत्काल जांच करने, आईपीसी और आईटी अधिनियम की उचित धाराओं के तहत दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को कहा है। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि शिकायत को लेकर छानबीन की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed