फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Complaint about mining in Son, Balyana Khad

Mandi News: सोन, बल्याणा खड्ड में खनन की शिकायत

Sat, 18 Jan 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Complaint about mining in Son, Balyana Khad
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल की सोन और बल्याणा खड्ड में हो रहे खनन की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई है। लौंगणी पंचायत के पूर्व प्रधान देशराज पालसरा ने जालंधर-धर्मपुर-कोटली मार्ग का निर्माण कर रही एक कंपनी पर अवैध खनन का आरोप लगाया है। आरोप है कि कंपनी के लोग दिन रात खड्डों में अवैध खनन कर रहे हैं। पूर्व प्रधान ने कहा कि बल्याणा खडड में उच्च न्यायालय ने खनन पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन

शिवद्वाला से लौंगणी तक सड़क के किनारे मैटीरियल पड़ा है जो बल्याणा खडड से उठाया गया है। खनन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। कंपनी करीब 40 हजार टन से ज्यादा निर्माण सामग्री तैयार कर चुकी है। खनन विभाग की ओर से केवल 1 लाख रुपये जुर्माना करना लोगों की आखों में धूल झोंकने के समान है। उन्होंने कहा कि करीब 32 लाख रुपये सरकार के खजाने में जमा होने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार, खनन विभाग और प्रशासन से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। खनन विभाग का कार्यभार देख रहे संतोष जम्वाल ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed