फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Compassionate dependents should be given appointments in one time settlement

करुणामूलक आश्रितों को वनटाइम सेटलमेंट में दी जाए नियुक्तियां

Mon, 25 Oct 2021 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Compassionate dependents should be given appointments in one time settlement
मंडी में करुणामूलक संघ के प्रदेशाध्यक्ष पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने के मामलों पर सरकार कोई अंतिम फैसला नहीं ले पाई है, जबकि 4500 से ज्यादा मामले लंबित हैं। कुछ परिवार तो करीब 20 सालों से नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं। यह बात करुणामूलक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने मंडी में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उनके साथ सचिव रजत पठानिया और मीडिया प्रभारी गगन कुमार भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि 88 दिन से शिमला में क्रमिक भूख हड़ताल पर प्रभावित बैठे हैं लेकिन सरकार वार्ता करने नहीं आ सकी। इसका बदला सभी करुणामूूलक वोट से चोट करके लेंगे।
विज्ञापन

आश्रित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। आश्वासनों के सिवा आज दिन तक कुछ हाथ नहीं लगा है। संघ ने मांग की है कि समस्त विभागों, बोर्डों, निगमों में लंबित पड़े करुणामूलक मामलों में वन टाइम सेटलमेंट के तहत सभी को एक साथ नियुक्तियां दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता के अनुसार आश्रितों को बिना शर्त के सभी श्रेणियों में नौकरी दी जाए। पांच प्रतिशत कोटा शर्त को हटा कर विभाग अपने तौर पर नियुक्तियां दे। जब किसी महिला आवेदक की शादी हो जाती है तो उसे पॉलिसी से बाहर किया जाता है, इस शर्त को भी हटाया जाए। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed