फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Colorful program with games in Red Cross fair

Mandi News: रेडक्रॉस मेले में खेलों के साथ रंगारंग कार्यक्रम

Thu, 07 Nov 2024 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
Colorful program with games in Red Cross fair
जोगिंद्रनगर में 13 को सजेगा मेला, प्रदर्शनियों भी सजेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में 13 नवंबर को प्रस्तावित रेडक्रॉस मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए गायकों की महफिल सजेगी। महिलाओं को पारंपरिक उत्पादों के लिए एक खुला मंच भी मिलेगा। वीरवार को एसडीएम कार्यालय में मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनियां लगाने का निर्णय लिया। इसके अलावा रक्तदान शिविर आयोजित करने पर चर्चा की।

एसडीएम मनीश चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिम्मा संभालते हुए मेले को बेहतर बनाने पर मंथन किया। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने को लेकर रोटरी क्लब ने एंटी ड्रग्स रैली निकालने की हामी भरी। इसके अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने धन की उपलब्धता के अलावा आयोजक समिति को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता करवाने का आश्वासन दिया। रोटेरियन अमर सिंह, हिम आंचल पेंशनर महासंघ के सचिव रमेश पठानिया, शिवा फाउंडेशन के अध्यक्ष शिव वालिया ने भी प्रशासन का सहयोग करने की बात रखी। एसडीएम ने बताया कि रेडक्रॉस मेले में शैक्षणिक संस्थानों और महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। खेल गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। मेले में प्रदेश के स्टार गायकों सहित स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच दिया जाएगा। बैठक में तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा, नायब तहसीलदार प्रिंस धीमान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed