फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Collision between traveler and truck loaded with tourists in Bradhivir, 13 injured including driver

Mandi News: ब्राधीवीर में पर्यटकों से भरी ट्रैवलर और ट्रक में टक्कर, चालक समेत 13 घायल

Sun, 26 May 2024 07:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
Collision between traveler and truck loaded with tourists in Bradhivir, 13 injured including driver
मंडी के ब्राधीवीर में आपस में टकराए ट्रेवलर और ट्रक
मनाली घूमने जा रहे थे हरियाणा के पानीपत की एक कंपनी में काम करने वाले सभी साथी
विज्ञापन

108 एंबुलेंस के जरिये सभी घायलों को जोनल अस्पताल मंडी में पहुंचाया

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी के ब्राधीवीर में शनिवार सुबह 16 पर्यटकों से भरी एक ट्रेवलर और एक ट्रक में टक्कर हो गई और हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। वहीं, अन्य तीन लोगों को आंशिक चोटें भी आई हैं। हादसे के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस हादसा स्थल पर पहुंची और घायलों को जोनल अस्पताल तक पहुंचाया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकतर घायलों को छुट्टी हो गई है। वहीं, पुलिस की टीम हादसा स्थल पर पहुंची और हादसे की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पानीपत में एक कंपनी में काम करने वाले 15 लोग ट्रेवलर के माध्यम से मनाली जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे ब्राधीवीर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और ट्रेवलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेवलर सवार चालक समेत कुल 13 पर्यटक घायल हो गए। घायलों में पानीपत का एक, गुजरात एक, आंध्र प्रदेश का एक और बाकी सब तमिलनाडु निवासी हैं। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद अधिकतर को छुट्टी हो गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

हादसे में घायलों की सूची
घायलों में बालाजी पुत्र हेतराम गांव काला कुराची जिला सदरपुरम, रामकुमार पुत्र गोविंद्र, जिला निचलापल्ली, कार्तिक पुत्र मुन्नी स्वामी डबारसवन चेन्नई, विवेक पुत्र पद्मनाभम गांव कंबालकोनम जिला ध्रीरुवासर, राजेश खन्ना पुत्र कनयान गांव बर्तनाड़ी, डाकघर प्रतीकोट जिला कानपुर तमिलनाडु, खेमूमुराला पुत्र टेके प्रेमल हाउस नंबर 2/41 अमनसरनदी जिला महिलाडं दुरैह, बाला गुरु पुत्र मुसुगन हाउस नंबर 2/23 पेरेवाल डाकघर गढ़ियापट्टी जिला जीनलटोली, मितूराज, पुत्र श्री कृष्णा हाउस नंबर 2/85 कलाकोडी जिला तेनकाशी, परमेश्वर पुत्र चेलर हाउस नंबर 258/6 जिला कन्याकुमारी, शुभगर पुत्र अंदुनी हाउस नंबर पांच जिला कन्याकुमारी तमिलनाडु के रूप में हुई है। वहीं, चालक की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र जगदीश करनाल हरियाणा के रूप में हुई। इसके अलावा रोहित भागेला डाकघर पुत्र मनसुख भारी हाउस नंबर 58 रामदेवरा जलालपुर रोड जिला डासारी गुजरात, पवन कुमार पुत्र कृष्णा, हाउस नंबर 5/65 जिला विजयनगर आंध्र प्रदेश भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed