{"_id":"628d06a9aa89767be12626f2","slug":"college-teachers-staged-a-sit-in-in-mandi-mandi-news-sml409924627","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक किया कक्षाओं का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक किया कक्षाओं का बहिष्कार
विज्ञापन
मंडी वल्लभ कॉलेज में टीचर एसोसिएशन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : Mandi
मंडी। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर एचजीसीटीए (हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ) के सदस्यों ने मंगलवार को जिलेभर में 12:30 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक कक्षाओं का बहिष्कार किया।
मंडी के वल्लभ कॉलेज समेत जिले के 18 महाविद्यालयों में प्राध्यपकों ने रोष जताया। करीब एक घंटे तक कक्षाओं का बहिष्कार किया गया।
यूजी की परीक्षाएं चल रही हैं। कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई प्रभावित हुई है। कॉलेजों में चल रही यूजी परीक्षाओं में ड्यूटी देने के साथ-साथ प्राध्यापकों नेे गेट मीटिंग में भाग लिया। प्राध्यापकों ने सरकार को सीधे तौर पर चेताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वे रोजाना 12:30 बजे से डेढ़ बजे तक बहिष्कार करते रहेंगे।
...
इन कॉलेजों में हुई गेट मीटिंग
जिले के वल्लभ कॉलेज मंडी, गाढ़ागुसैणी, थाची, लंबाथाच, करसोग, निहरी, बासा, पनारसा, पधर, बलद्वाड़ा, सरकाघाट, लडभड़ोल, रिवालसर, कोटली, जोगिंद्रनगर, बरोट, संधोल और धर्मपुर कॉलेजों मेें गेट मीटिंग की गई। इस दौरान वल्लभ कॉलेज के प्रवेश द्वार पर 35 शिक्षकों ने भाग लिया। एचजीसीटीए के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि यूजीसी के सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को अविलंब लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
...
ये हैं प्रमुख मांगें
मंडी इकाई के अध्यक्ष डॉ. जसवंत सिंह ठाकुर और महासचिव सहायक प्रो. अर्चना शुक्ला ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को अविलंब लागू किया जाए। शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए महाविद्यालय में प्रोफेसर के पदों को सृजित किया जाए।