फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CNG station started at Jhiri on Chandigarh-Manali highway

Mandi News: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर झीड़़ी में सीएनजी स्टेशन शुरू

Wed, 28 Feb 2024 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 28 Feb 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
CNG station started at Jhiri on Chandigarh-Manali highway
मंडी। दिल्ली और चंडीगढ़ से सीएनजी वाहन में मनाली की तरफ आने वाले पर्यटक वाहनों को अब सीएनजी की चिंता नहीं सताएगी। इस रूट पर दूसरा सीएनजी स्टेशन खुल गया है। इससे पहले मनाली में एक सीएनजी स्टेशन था। दूसरा स्टेशन खुलने से अब पर्यटक सीएनजी वाहनों के लिए रास्ते में ईंधन की कमी नहीं खलेगी।
विज्ञापन

मंडी जिला के झीड़ी में सीएनजी स्टेशन की शुरूआत हो गई है। यह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दूसरा, जबकि मंडी जिला का पहला सीएनजी स्टेशन है। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में बहुत से लोग अपने वाहनों में सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वह इन वाहनों को लेकर हिमाचल का रुख इसलिए नहीं कर पाते हैं, क्योंकि यहां सीएनजी भरवाने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब झीड़ी में 24 घंटे पर्यटकों को वाहनों में सीएनजी भरवाने की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

अंबाला से आए टैक्सी चालक प्रिंस मेहता और चंडीगढ़ से आए जगमोहन सिंह ने बताया कि उनके वाहनों में ड्यूल फ्यूल का प्रावधान है, क्योंकि मनाली वाले हाईवे पर उन्हें मनाली के अलावा और कहीं पर भी सीएनजी की सुविधा नहीं मिलती। इसलिए हिमाचल में उन्हें पेट्रोल के सहारे ही वाहन चलाने पड़ते हैं। उन्होंने झीड़ी में सीएनजी स्टेशन खुलने पर खुशी जताते हुए सरकार से इस पूरे हाईवे पर ज्यादा से ज्यादा सीएनजी स्टेशन खोलने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed