फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CM Sukhu is a master of presenting false figures: Rakesh

झूठ के आंकड़े पेश करने वाले मास्टर हैं सीएम सुक्खू : राकेश

Mon, 20 Jan 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
CM Sukhu is a master of presenting false figures: Rakesh
मंडी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी ही गारंटी पर खरी नहीं उतर रही, वह प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी कैसे पूरी करेगी। व्यवस्था परिवर्तन वाली सुक्खू सरकार ने व्यवस्था को ही चरमरा कर रख दिया है। प्रदेश के अस्पताल बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं। मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में जारी बयान में राकेश जम्वाल ने कहा कि सुविधाओं के अभाव में मरीजों की जान जा रही है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को इस पर कोई चिंता नहीं है। कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। गोलीकांड, हिंसा और अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। सरकार ने प्रदेश को असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू को झूठ के आंकड़े प्रस्तुत करने वाला मास्टर करार दिया। वह हर मंच पर झूठे आंकड़े और खोखले वादे पेश कर रहे हैं। जनता को दी गई गारंटियां पूरी नहीं हो पा रही है। अब प्रदेश के लोग अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस ने गारंटी कार्ड के नाम पर जनता से धोखा किया है। कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने अपनी विफलताओं को सुधारने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाए तो जनता इसका जवाब आने वाले समय में देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed