{"_id":"6790f8f37d9c78e4a608b9b6","slug":"cm-is-lying-to-hide-his-failures-gandhi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145917-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकामियां छिपाने के लिए झूठ बोल रहे सीएम : गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकामियां छिपाने के लिए झूठ बोल रहे सीएम : गांधी
Thu, 23 Jan 2025 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:24 AM IST
विज्ञापन
मंडी। बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सुक्खू सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल की भोली-भाली जनता को गुमराह करके सत्ता में आई थी। अभी भी मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस नेता अपनी सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता सरकार के चुनावी वादों को नहीं भूली है, मगर दूसरी तरफ सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रदेश के खजाने को लुटाने में लगे हैं। पूर्व जयराम ठाकुर सरकार ने विकास के काम शुरू किए थे, उन्हीं विकास कार्यों के उद्घाटन कर पाई है। जबसे कांग्रेस सरकार बनी है तब से बल्ह व अन्य इलाकों में कोई नया विकास कार्य शुरू नहीं कर पाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बल्ह से लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रही है। बल्ह पुलिस स्टेशन में थाना अधिकारी पिछले तीन महीने से नहीं है। एक पटवारी के पास तीन या चार पटवार खानों का कार्यभार दिया गया। जिस कारण आज जनता को अपनी निशानदेही और राजस्व कार्यों में परेशानी आ रही है।