{"_id":"675496788c02f8ebd30ada23","slug":"cleanliness-limited-to-paper-drains-filled-with-garbage-mandi-news-c-90-1-ssml1025-142190-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कागजों में सिमटी सफाई, नाले कचरे से भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कागजों में सिमटी सफाई, नाले कचरे से भरे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर के रेलवे भूमि में फैली गंदगी।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद क्षेत्र में सफाई अभियान कागजों तक ही सीमित हो गए हैं। आसपास सार्वजनिक क्षेत्रों, नालों में कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन, साथ लगते मकड़ैना गांव में कचरे के ढेर साफ नहीं हो पाए हैं। नालों को डंपिंग साइट बना दिया गया है।
स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार, दीपक, मनोज आदि ने बताया कि मकड़ैना गांव के रास्ते से सटे नाले में कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं। स्वच्छता अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष बजट का प्रावधान भी स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार नहीं कर पाया है। विकास खंड द्रंग की निचला गरोड़ू पंचायत को स्वच्छता में अवार्ड मिला है लेकिन पंचायत में नाले गंदगी से भरे पड़े हैं।
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने कहा कि शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के लागू होने के बाद स्वच्छता रैंकिंग में काफी सुधार आया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अगर ऐसी व्यवस्था शुरू हो जाए तो खुले में गंदगी नहीं दिखेगी। उधर तहसीलदार जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि रेलवे भूमि और मकड़ैना गांव के जिस रास्ते के साथ लगते नाले में गंदगी के ढेर लगे हैं, उनकी लिखित रिपोर्ट तलब कर स्थानीय प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी। संवाद