फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cleanliness fee will be imposed in Kunnu Bazaar, challan will be imposed for throwing garbage in drains.

Mandi News: कुन्नू बाजार में लगेगा स्वच्छता शुल्क, नालियों में कचरा फेंकने पर चालान

Wed, 29 Jul 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness fee will be imposed in Kunnu Bazaar, challan will be imposed for throwing garbage in drains.
व्यापार मंडल की बैठक में स्वच्छता व्यवस्था पर बनी सहमति
विज्ञापन

व्यापार मंडल का कराया जाएगा पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। कुन्नू बाजार की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए ग्राम पंचायत और व्यापार मंडल ने अहम फैसले लिए हैं। अब व्यापारियों से मासिक स्वच्छता शुल्क लिया जाएगा, जबकि दुकानों के आगे नालियों में कचरा फेंकने या बहाने वालों पर चालान किया जाएगा।
मंगलवार को पंचायत प्रधान शिल्पा कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधान ने बताया कि कचरे के निष्पादन के लिए रीगढ़ नाला में व्यवस्था की गई है। इसके संचालन के लिए सामान्य व्यापारियों से 100 तथा सब्जी विक्रेताओं और ढाबा संचालकों से 150 मासिक स्वच्छता शुल्क पंचायत में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

बैठक में सभी व्यापारियों को दुकानों का कचरा डस्टबिन में एकत्र करने और निर्धारित साप्ताहिक समयसारिणी के अनुसार कचरा उठाने का निर्णय लिया गया। पंचायत ने स्थानीय व किरायेदार व्यापारियों की सूची भी तैयार कर ली है। साथ ही व्यापार मंडल कुन्नू का विधिवत पंजीकरण कराने का फैसला भी लिया गया। बैठक में उपप्रधान पवन कुमार सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed