फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cleaning of drainage drains started in Jogindernagar city

जोगिंद्रनगर शहर में निकासी नालियों की सफाई हुई शुरू

Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drainage drains started in Jogindernagar city
जोगिंद्रनगर शहर के पठानकोट चौक के नजदीक बंद नालियों से मलबा हटाते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में बारिश से जलभराव के बाद अब नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग ने बंद पड़ी नालियों को बहाल के लिए मजदूर लगा दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के मजदूरों को सरकाघाट मार्ग में बंद पड़ी नालियों की बहाली के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

गरोड़ू में सड़क किनारे बारिश से एकत्रित हुए मलबे को भी हटाया जाएगा। बारिश से निपटने के लिए प्रशासन के पुख्ता प्रबंधों के दावों की पोल खुलने के बाद सभी संबंधित विभागों के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। मंडी-पठानकोट हाईवे और सरकाघाट मार्ग के किनारे बंद पड़ी नालियों की बहाली की जा रही है। वीरवार को शहर में बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई थीं।
विज्ञापन

इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें पेश आईं। अब बंद पड़ी नालियां के अलावा कल्वर्ट को भी दुरुस्त किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संदीप सूद ने बताया कि सरकाघाट मार्ग पर बंद पड़ी नालियों की बहाली के अलावा बारिश के दौरान सड़क किनारे एकत्रित मलबे को हटाने के लिए विभाग के मजदूरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में नालियों में मलबे को हटाने के लिए सफाई कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। सफाई पर्यवेक्षक से भी बंद पड़ी नालियों की रिपोर्ट मांगी गई है। पठानकोट चौक से लक्ष्मी बाजार और मुख्य बाजार में नालियों की सफाई कार्य प्रगति पर चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed