फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cleaning fee will now be charged in Balichowki market

Mandi News: बालीचौकी बाजार में लिया जाएगा अब सफाई शुल्क

Thu, 13 Feb 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cleaning fee will now be charged in Balichowki market
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी में भी अब घर द्वार से कूड़ा-कचरा उठाया जाएगा। इसके लिए लोगों से शुल्क लिया जाएगा। वीरवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में उपमंडल अधिकारी ना. देवी राम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय ग्राम पंचायत, व्यापार मंडल और प्रशासन के अलावा स्थानीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि बाजार को साफ़-सुथरा रखने के लिए अस्थायी रूप से आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मचारियों से कचरा संग्रहण का कार्य करवाया जाएगा। स्थानीय लोगों से इसके लिए तय शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

कूड़े कचरे का निष्पादन झीड़ी में कूड़ा कचरा निष्पादन संयंत्र भेजा जाएगा। उपमंडल अधिकारी ना. देवी राम ने बताया कि सफाई शुल्क कूड़े की मात्रा के अनुसार 30 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। बैठक में स्थानीय पंचायत के प्रधान दिले राम ठाकुर, यशवंत शर्मा, देवधार पंचायत के प्रधान देवी राम, औट पंचायत के प्रधान भूषण वर्मा और होशियार सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed