{"_id":"6ad90a3fbc57e8149101fa06","slug":"civic-reception-for-governor-kavindra-gupta-upon-his-arrival-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-218622-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का जोगिंद्रनगर पहुंचने पर नागरिक अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का जोगिंद्रनगर पहुंचने पर नागरिक अभिनंदन
विज्ञापन
मेहनतकश लोगों की धरती है जोगिंद्रनगर : कविंद्र गुप्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि जोगिंद्रनगर मेहनतकश लोगों की धरती है। बुधवार को दूसरी बार जोगिंद्रनगर पहुंचे राज्यपाल का स्थानीय लोगों ने नागरिक अभिनंदन किया। उनके शहर पहुंचने पर लोगों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल के अचानक जोगिंद्रनगर पहुंचने की सूचना मिलते ही उनसे मिलने के लिए स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
राज्यपाल के स्वागत की अगुवाई पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की पुत्रवधू एवं जिला भाजपा संगठन की सदस्य मेघना ठाकुर, रोटेरियन अजय ठाकुर, रामलाल वालिया और पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया ने की। नागरिक अभिनंदन समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय कारोबारियों ने भी भाग लिया।
राज्यपाल का काफिला जिला कांगड़ा से मंडी की ओर सड़क मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित रोटरी क्लब कार्यालय के बाहर उनका स्वागत किया गया। इससे पहले मंडी-कांगड़ा सीमा के समीप घट्टा में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, एसडीएम मनीश चौधरी और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।