फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   civic amenities

सेवा संकल्प समिति देगी छात्रवृत्ति

Sun, 15 Nov 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
सरकाघाट में सेवा संकल्प समिति की ओर से जरूरतमंदों को आर्थिक मदद देते पदाधिकारी। - फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। सेवा संकल्प समिति सरकाघाट की एक बैठक पूर्व शिक्षा निदेशक एनआर पाठक की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर सेवा संकल्प छात्रवृत्ति योजना को शुरू करने का फैसला लिया। छात्रवृत्ति में छह होनहार गरीब बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

समिति के अनुसार विद्यार्थी सरकाघाट, धर्मपुर के हों, आर्ट्स-कामर्स और विज्ञान के छात्र होने चाहिए। निर्धन होने पर उन्हें दस हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। पहले चरण में छह बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा, दूसरे चरण में भी उन्हीं बच्चों को योग्यता, गरीबी और अंकों के हिसाब से छात्रवृत्ति दी जाएगी। धर्मपुर और सरकाघाट के बच्चे छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसंबर तक सेवा संकल्प समिति सरकाघाट के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। बैठक में महासचिव चंद्रमनी वर्मा, राधाकृष्ण, बृजलाल, प्रोमिला बन्याल, ललित जंबाल, ध्यान सिंह चौहान, प्रकाश चंद, रमेश कुमार, नेकराम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

सेवा संकल्प समिति सरकाघाट करीब नौ सालों से दीन दुखियों, बेसहारा, गुमनाम जिंदगी जी रहे, गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों की सहायता कर रही है। उनको यथा संभव आर्थिक मदद दे रही है। इसके गरीब कन्याओं की शादी को भी सहायता आदि दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed