{"_id":"66323c80c7efa9e79b061eda","slug":"citu-started-public-awareness-campaign-from-sarkaghat-mandi-news-c-90-1-ssml1045-125429-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीटू ने सरकाघाट से शुरू किया जनजागरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीटू ने सरकाघाट से शुरू किया जनजागरण अभियान
Thu, 02 May 2024 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 02 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट में मजदूर दिवस के मौके पर मजदूर यूनियनों के सदस्य व पदाधिकारी जन जागरण अभियान में भा
सरकाघाट/धर्मुपर (मंडी)। सीटू से संबध मजदूरों ने बुधवार को सरकाघाट में मजदूर दिवस मनाया और ध्वजारोहण के बाद मई दिवस के शहीदों को याद किया गया। इसमें सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, खंड अध्यक्ष दिनेश काकू सहित अन्य मौजूद रहे।
सीटू जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीटू से जुड़ी मिड-डे मील, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा एवं निर्माण मजदूर, रेहड़ी और सफाई मजदूर यूनियनों ने बुधवार से लोकसभा चुनावों के लिए जारी सीटू के घोषणा पत्र को आम जनता में वितरित करने के लिए जनजागरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 30 मई यानी सीटू के स्थापना दिवस तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मिड-डे मील, आंगनबाड़ी, आशा वर्करों के साथ द्वारा किए गए सौतेले व्यवहार और उन्हें सरकारी कर्मचारी न बनाने के मद्देनजर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर निर्णय लिया कि धर्मपुर और गोपालपुर खंडों में दस हजार पर्चे इस अभियान के तहत घर-घर जाकर वितरित किए जाएंगे और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को उजागर किया जायेगा।
विज्ञापन
वहीं, नगर परिषद में ठेके पर नियुक्त सफाई मजदूरों की मांगों के बारे में सीटू छह मई को मांगपत्र सौंपा जाएगा और उनकी मांगें न मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश शर्मा, मान सिंह, प्रमीला ठाकुर, संतोष कुमार, सुरेश सन्नी, विशाल, अजय, अशोक, रीना, कंचना, कृष्णा, सीता, अंजू, सत्या, रेखा, बिमला, कुसमा, रीना, शिला,रमेश चंद भारद्वाज, राजकुमारी आदि दर्जनों मजदूरों ने भाग लिया।