फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   chuku dangal pahalwan babloo win mandi padhar

Mandi News: दिल्ली के बबलू पहलवान ने जीता चुक्कू दंगल

Fri, 25 Apr 2025 04:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 04:04 PM IST
विज्ञापन
chuku dangal pahalwan babloo win mandi padhar
सुंदरनगर के रमेश ने पीयूष को हराकर छोटी माली पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

.......................

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। क्षेत्र के चुक्कू में बाबा लखदाता के लिए समर्पित दंगल में दिल्ली के बबलू पहलवान ने बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के ही आशीष को पराजित किया। टमक (ढोल) की थाप के साथ दंगल का शुभारंभ छोटे पहलवानों की रोचक कुश्तियों से हुआ। इसके बाद बड़े मुकाबले हुए।
कार्यक्रम में पंचायत प्रधान मनसा राम और उप प्रधान रमेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दंगल के साथ ही क्षेत्र की आराध्य देवी माता दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। छोटी माली के पहले सेमीफाइनल में सुंदरनगर के रमेश ने हरियाणा के रोबीन को परास्त किया। दूसरे सेमीफाइनल में सुंदरनगर के ही पीयूष ने कोटरोपी के आदित्य को हराया।
विज्ञापन

फाइनल में रमेश ने पीयूष को शिकस्त देकर छोटी माली का खिताब अपने नाम कर लिया। बड़ी माली के पहले सेमीफाइनल में आशीष (दिल्ली) ने याशीन (जम्मू) को मात दी, जबकि बबलू (दिल्ली) ने रोहित (हरियाणा) को पछाड़ा। फाइनल में बबलू ने आशीष को हराकर बड़ी माली पर कब्जा जमाया। मेला समिति ने विजेता, उपविजेता पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके में मेला समिति के सदस्य कृष्ण चावला, धीरज चावला, बीरी सिंह चावला, मौनी राम, मोहन सिंह चावला, दिनेश चावला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed