{"_id":"68f8ce617f636666d10dbef0","slug":"cholthara-to-host-mini-marathon-for-drug-de-addiction-mandi-news-c-90-1-mnd1001-173768-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चोलथरा में नशा मुक्ति के लिए होगी मिनी मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चोलथरा में नशा मुक्ति के लिए होगी मिनी मैराथन
Thu, 23 Oct 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 23 Oct 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
चोलथरा में बैठक के दौरान नशा मुक्ति अभियान समिति के सदस्य। -स्रोत : समिति
धर्मपुर (मंडी)। चोलथरा में 16 नवंबर को नशा मुक्ति अभियान के तहत मिनी मैराथन दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चोलथरा में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एथलेटिक्स कोच एवं धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान समिति के अध्यक्ष भूपिंद्र भूप्पी ने की। बैठक में आयोजन समिति का गठन भी किया गया।
भूप्पी ने बताया कि धर्मपुर क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए विभिन्न संगठन, बुद्धिजीवी, पूर्व सैनिक और महिला समूह एकजुट हो रहे हैं। सर्वोदय जन कल्याण संस्था, चोलथरा भी अब इस मुहिम में सक्रिय रूप से शामिल होगी। कार्यक्रम के तहत सुबह बच्चों की मिनी मैराथन दौड़ होगी, जिसके बाद नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकना और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करना है। समिति के संस्थापक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति 10 नवंबर को मंडी से कला जत्था निकाल रही है, जो 16 नवंबर को सुबह 10 बजे चोलथरा और दोपहर 2 बजे टिहरा में कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
राज्यस्तर पर इस नशा मुक्ति अभियान के लिए 45 संगठनों का एक साझा मंच बनाया गया है, जिसकी अगुवाई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) दीपक शानन कर रहे हैं। बैठक में 16 नवंबर के कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें बिहारी लाल ठाकुर को मुख्य संयोजक, कैप्टन पवन सिंह को अध्यक्ष, वेद प्रकाश को महासचिव और कैप्टन ओंकार सिंह को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं, मेहर चंद, विजय बन्याल, विजय कुमार, करतार सिंह चौहान, जगदीश ठाकुर और परजीत ठाकुर को समिति सदस्य बनाया गया।