फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cholthara Bypass: Allegation of allowing vehicular movement without a load test.

चोलथरा बाईपास : बिना लोड टेस्ट वाहनों की आवाजाही शुरू करने का आरोप

Sat, 22 Aug 2026 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Cholthara Bypass: Allegation of allowing vehicular movement without a load test.
पुरानी सड़क की मरम्मत कर यातायात बहाल करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। चोलथरा बाईपास पर नए पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोड टेस्ट और गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिलने से पहले ही पुल यातायात के लिए खोल दिया गया।
हाल ही में संबंधित कंपनी के पाड़च्छू पुल के टूटने की घटना के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज, व्यापार मंडल प्रधान बिहारी लाल और ग्रामीणों ने एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से पुल पर यातायात रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि लोड टेस्ट और गुणवत्ता जांच पूरी होने तक पुल पर वाहनों की आवाजाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुरानी सड़क की मरम्मत और क्षतिग्रस्त डंगों को ठीक कर फिलहाल यातायात पुरानी सड़क से चलाने की मांग की है। उधर, एनएच के इंजीनियर शुभम ने कहा कि पुल तैयार होने के बाद वाहनों की आवाजाही जारी है, जो इसकी क्षमता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed