फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chitta recovery case: Mother, son, daughter-in-law and sister on police remand for three days

चिट्टा बरामदगी मामला : मां, बेटा, बहू और बहन तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Tue, 09 Jun 2026 11:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 09 Jun 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
Chitta recovery case: Mother, son, daughter-in-law and sister on police remand for three days
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर थाना क्षेत्र में कार से 6.650 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी मां, बेटे, बहू और बहन को सुंदरनगर की अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही मुख्य आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों की भी जांच की जा रही है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जांच के दौरान आरोपियों के कॉल रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन और संपर्क सूत्रों को खंगाला जा रहा है। पुलिस स्थानीय और बाहरी नेटवर्क से जुड़े संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी बीबीएमबी में कार्यरत है और उसका पंजाब आना-जाना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed