{"_id":"69adafdd229252feae014ead","slug":"chitta-recovered-from-a-youth-in-sulpur-bahi-mandi-news-c-90-1-ssml1024-188522-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुलपुर बही में युवक से बरामद किया चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुलपुर बही में युवक से बरामद किया चिट्टा
Sun, 08 Mar 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। पुलिस थाना हटली की ओर से गांव सुलपुर बही में पुलिस टीम ने शनिवार रात को गश्त के दौरान युवक से 2.20 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। हटली थाना प्रभारी बृज लाल शर्मा ने बताया कि एएसआई शैलेंद्र अपनी टीम सहित भांबला से पौंटा की तरफ गश्त कर रहे थे। बही मोड़ के पास एक युवक सड़क पर पैदल जा रहा था। पुलिस को देखकर वह जेब से एक पुड़िया निकालकर सड़क के किनारे फेंक कर भागने लगा। पुलिस ने पुड़िया की जांच की तो इसमें चिट्टा निकला। पुलिस टीम ने मौके पर ही युवक को दबोच लिया। आरोपी युवक की पहचान अजय कुमार (25) उर्फ अजु गांव बही बल्द्वाड़ा के रूप में हुई है। हटली पुलिस थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और युवक को नोटिस देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। डीएसपी संजीव गौतम ने इसकी पुष्टि की है।
प्रवासी युवती लापता
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर में एक युवक ने अपनी बहन की गुमशुदगी की शिकायत दी है। सुंदरनगर के भरजवाणू में रहने वाला उत्तर प्रदेश के निवासी दीपू ने शिकायत में उसने बताया कि उसकी बहन 6 फरवरी से लापता है।एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रवासी युवती लापता
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर में एक युवक ने अपनी बहन की गुमशुदगी की शिकायत दी है। सुंदरनगर के भरजवाणू में रहने वाला उत्तर प्रदेश के निवासी दीपू ने शिकायत में उसने बताया कि उसकी बहन 6 फरवरी से लापता है।एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन