{"_id":"693719d02c78aa81bd09d4e7","slug":"chirag-a-drug-supplier-was-sent-to-jail-for-three-months-mandi-news-c-90-1-ssml1045-178716-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चिट्टा सप्लायर चिराग तीन माह के लिए भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चिट्टा सप्लायर चिराग तीन माह के लिए भेजा जेल
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। मंडी पुलिस ने बल्ह के नागचला निवासी चिट्टा सप्लायर चिराग उर्फ चिंकू को तीन माह के लिए जेल भेजा है। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चिराग को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन माह के लिए जेल में निरुद्ध (कैद करना) किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंडी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद की गई। चिराग उर्फ चिंकू नेरचौक और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा (हेरोइन) की अवैध तस्करी में लगातार संलिप्त पाया गया था। इसके विरुद्ध चार एफआईआर पहले से दर्ज हैं।
उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए और भविष्य में ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उसे तीन माह की प्रारंभिक अवधि के लिए निरुद्ध करने का आदेश पारित किया गया।
विज्ञापन
नागचला पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र पाल ने बताया कि पंचायत और स्थानीय लोग काफी समय से चिराग की गतिविधियों की शिकायत पुलिस तक पहुंचाते रहे हैं। एक बार एसआईयू टीम ने उसके घर पर दबिश देकर चिट्टा भी बरामद किया था। संवाद