{"_id":"5841aaa24f1c1bb61fde855c","slug":"children-show-their-telent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी, हिमाचली लोकनृत्य पर नन्हे बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी, हिमाचली लोकनृत्य पर नन्हे बच्चों ने मचाया धमाल
मंडी
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी के वरिष्ठ अभिभावक दिवस अंकुरण में कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी में ग्रैंड पेरेंट्स डे अंकुरण धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दादा-दादी, नाना-नानी, मम्मी-पापा का मन मोहा।
शुक्रवार को पड्डल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में एलकेजी, यूकेजी, पहली, दूसरी कक्षा के नन्हे बच्चों ने हिमाचली लोक नृत्य, राजस्थानी, पंजाबी, मराठी, गुजराती, हरियाणा का नृत्य पेश कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध किया। मंच पर बच्चों ने अपनी शानदार परफॉरमेंस से नाना-नानी, दादा-दादी की खूब वाहवाही लूटी। एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने मैजिक आफ ट्राइब्स, वी लव आवर ग्रैंड पेरेंट्स, पापा मेरे पापा, ओ मारिया, ज्यूक बॉक्स, सेव वाटर और रेडियो ऑन आदि मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणा, मराठी डांस पेश किया।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने कहा कि पहाड़ों की पुरानी संस्कृति स्मृद्धशाली है। जिसे देश ही नहीं पूरे विश्व ने जाना है। इस प्राचीन संस्कृति का संरक्षण करना सभी का दायित्व है। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने कहा कि संस्कृति से ही युवा पीढ़ी को संस्कार मिलते हैं। बुजुर्गों का सम्मान कर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। डीएवी शिक्षण संस्था शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कारवान बनाने पर बल दे रहा है। इस मौके पर डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक पीसी वर्मा, प्रबंधक जीके भटनागर आदि मौजूद थे।