फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Children reached school, teacher is not there, lock is hanging for two days

Mandi News: बच्चे पहुंचे स्कूल, शिक्षक हैं नहीं, दो दिन से लटका है ताला

Wed, 10 Apr 2024 11:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 10 Apr 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
Children reached school, teacher is not there, lock is hanging for two days
बालीचौकी की राजकीय प्राथमिक पाठशाला जहां दो दिनों तक कोई भी ​शिक्षक नहीं आया और ताला लगा रहा
बालीचौकी (मंडी)। जिला मंडी के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। इस बीच बालीचौकी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलोट बिना शिक्षक के ताला लटका हुआ है। दो दिन से बच्चे स्कूल में पहुंच रहे हैं, लेकिन शिक्षक को कोई अता-पता नहीं हैं। ऐसे में साथ लगती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के शिक्षक ही दो दिनों बच्चों की देख-रेख कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिनों तक स्कूल में एक भी शिक्षक के नहीं पहुंचने से अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने विभाग से रोष जताते हुए सवाल किया है कि उनके बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई के लिए कौन जिम्मेदार है। साथ ही चेताया है कि अगर दो दिनों के भीतर नियमित शिक्षक की तैनाती नहीं हुई तो बच्चों को स्कूल से निकाल लेंगे। पिछले लंबे समय से इस स्कूल में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है और प्रतिनियुक्ति पर यह स्कूल चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अभिभावकों वेद राम, तेज राम, लेद राम आदि ने बताया कि पाठशाला में 26 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है, लेकिन पिछले दो दिनों से एक भी अध्यापक पाठशाला में पहुंचा है। इसके कारण उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। पाठशाला में छोटे-छोटे बच्चों को कौन देखेगा और उनकी सुरक्षा के लिए कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसएमसी प्रधान तेज राम ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। नए सत्र में स्कूल में पठन-पाठन से संबंधित कई काम हैं, जिन्हें करवाने के लिए कोई नहीं है। पाठशाला में स्थायी अध्यापक न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी सुचारू रूप से नहीं चल रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द पाठशाला में स्थायी अध्यापक की तैनाती की जाए। साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि जल्द स्थायी अध्यापक की तैनाती नहीं हुई तो लोग शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होेंगे।














पाठशाला से एक अध्यापक का तबादला हो गया है। इस पाठशाला के लिए अब शारटी प्राथमिक पाठशाला से अध्यापक को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया है।







-श्याम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, बालीचौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed