{"_id":"69fc74534ea683766d02cb49","slug":"children-presented-a-bengali-dance-dedicated-to-rabindranath-tagore-mandi-news-c-90-1-mnd1021-195776-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बच्चों ने रविंद्र नाथ टैगोर को समर्पित बंगाली नृत्य प्रस्तुत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बच्चों ने रविंद्र नाथ टैगोर को समर्पित बंगाली नृत्य प्रस्तुत किया
Fri, 08 May 2026 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 08 May 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
डीएवी स्कूल में रविंद्र नाथ टैगोर जयंती और विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। डीएवी विद्यालय सुंदरनगर में महान कवि, दार्शनिक, शिक्षाविद एवं नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर जयंती और विश्व एथलेटिक्स दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विश्व एथलेटिक्स दिवस और रवींद्र नाथ टैगोर के जीवन, साहित्य और योगदान पर आधारित प्रभावशाली भाषण, कविताएं एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस मौके पर कक्षा नौंवी की छात्राओं ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर को समर्पित आकर्षक बंगाली नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक सौंदर्य एवं भावनात्मक गरिमा का अद्भुत समावेश किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सांस्कृतिक चेतना एवं खेल भावना का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरुदेव टैगोर के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।