फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chief Minister Jai Ram Thakur will inaugurate Dev Mahakumbh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे देवमहाकुंभ का शुभारंभ

Sat, 26 Feb 2022 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jai Ram Thakur will inaugurate Dev Mahakumbh
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी देते मेला कमेटी के - फोटो : Mandi
मंडी। छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव दो मार्च से आठ मार्च तक पूरी भव्यता से मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। वह 2 मार्च को प्रथम जलेब में शामिल होंगे। 2 मार्च को प्रथम जलेब और 5 मार्च को दूसरी जलेब निकाली जाएगी।
विज्ञापन

तीसरी और अंतिम जलेब में आठ मार्च को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे। वह समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। देवताओं के नजराने और देवलुओं के मानदेय में उम्मीद से कहीं अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। जिला प्रशासन ने बढ़ोतरी को लेकर प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा है, सूत्रों के अनुसार इस पर मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन

...
पड्डल से दो करोड़ से ज्यादा की आय
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि इस बार मेला समिति को पड्डल मैदान से कुल 2 करोड़ 9 लाख 98 हजार 198 रुपये की आय हुई है। इसमें पड्डल मैदान से 1.52 करोड़, छोटे पड्डल में झूला इत्यादि से 25 लाख 90 हजार, तंबोला से 7 लाख 8 हजार और रेहड़ी-फड़ी से 25 लाख रुपये से अधिक की आमदनी हुई है। कुल मिलाकर ये पहले के मुकाबले करीबन 15 लाख रुपये अधिक है। इसके अलावा टिकट, स्मारिका विज्ञापन, डोनेशन और अन्य योगदान के माध्यमों से भी आय प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
216 देवी-देवताओं को निमंत्रण
पिछली बार की तरह इस बार भी 216 पंजीकृत देवी-देवताओं को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। मंडी आने वाले देवी-देवताओं, कारदारों और देवलुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। डीसी ने बताया कि इस बार धाम का आयोजन यू ब्लॉक की बजाय भीमाकाली सभागार में रहेगा।
...
महाशिवरात्रि मेले के अतीत को जीवंत बनाएगी प्रदर्शनी
पड्डल मैदान मंडी महाशिवरात्रि मेले के अतीत को जीवंत बनाती पुराने फोटोज की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। हमारा प्रयास है कि देव आस्था का यह महा समागम देव संस्कृति को और मजबूती देने में सहायक हो तथा युवा पीढ़ी का इससे जुड़ाव और गहरा हो।
...
खेलकूद में यह होगा खास
खेल स्पर्धाओं को महिला टीमों की भागीदारी
खेल उपसमिति की अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मेले में खेल प्रतियोगिताओं को और बेहतर बनाया जा रहा है। सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं की भागीदारी तय बनाई जाएगी। फुटबाल और हॉकी प्रतियोगिताएं 18 से 20 फरवरी में बीच कराई जा चुकी हैं। बास्केटबाल, कबड्डी, वॉलीबाल, रंगोली, पेंटिंग, रस्साकशी प्रतियोगिताएं और मैराथन 2 से 8 मार्च के मध्य आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा विशेषतौर पर वॉलीबाल और कबड्डी स्पर्धाओं को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेशभर की टीमों के साथ साथ नेशनल लेवल की टीमों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

000
...
6 मार्च को मैराथन
6 मार्च को मंडी में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें 21, 11 और 3 किलोमीटर की दौड़ें होंगी। मैराथन में सभी लोग भाग ले सकते हैं। मैराथन में भाग लेने के लिए 6 मार्च को सुबह सात बजे सेरी मंच पहुंच कर पंजीकरण करवाया जा सकता है। मैराथन सेरी से आरंभ होकर सेरी पर ही संपन्न होगी।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed