फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chhoti Kashi wore a deserted look as the gods and goddesses returned.

Mandi News: देवी-देवताओं के लौटने से सूनी नजर आई छोटी काशी

Sun, 22 Feb 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Chhoti Kashi wore a deserted look as the gods and goddesses returned.
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्र महोत्सव की अंतिम जलेब का नजारा लेते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
मंडी। छोटी काशी मंडी में सप्ताहभर देवी-देवताओं की चहल पहल रही। चौहटा बाजार में विराजने और अंतिम शाही जलेब में शिरकत करने के बाद सभी देवी-देवता अपने मूल स्थानों के लिए रवाना हो गए हैं। अधिकतर देवी-देवता अपने भक्तों के घरों मेहमानवाजी के बाद ही आगे जाएंगे। छोटी काशी देवी-देवताओं के जाने के बाद अब सूनी नजर आने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हेमंत राज वैद्य, तीर्थ राज और जीत राम ठाकुर सहित अन्यों ने बताया कि वर्ष में छोटी काशी का यह सबसे बड़ा महोत्सव है। देवी-देवताओं के लौटने से अब वे मायूस महसूस कर रहे हैं। इस बार प्रशासन की तरफ से सराहनीय बंदोबस्त किए गए थे। इस बार महाशिवरात्रि का भव्य नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


उधर, सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने बताया कि इस बार महोत्सव के लिए 216 पंजीकृत देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया था, जिसमें 192 देवी-देवताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
अब अगली महाशिवरात्रि के इंतजार में रहेगी छोटी काशी
छोटी काशी का देव समागम अब इसी उम्मीद के साथ संपन्न हो गया है कि अगले वर्ष फिर से महाशिवरात्रि का त्योहार आएगा और इस महोत्सव का फिर से आयोजन होगा। छोटी काशी में एक बार फिर देव धुनें गूंजेंगी और माहौल पूरी तरह से भक्तिमयी होगा। इसी आशा के साथ लोगों ने अपने अराध्य देवी-देवताओं को भावुक विदाई दी है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed