फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chhoti Kashi resounds with Bappa Morya Re...Chhoti Kashi resounds with Bappa Morya Re...

Mandi News: बप्पा मोरया रे... से गूंज उठी छोटी काशी

Sat, 06 Sep 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chhoti Kashi resounds with Bappa Morya Re...Chhoti Kashi resounds with Bappa Morya Re...
मंडी में हनुमानघाट पर ब्यास में गणपति विर्सजन करते एसडीआरएफ की टीम। संवाद
मंडी। शहर में 11 दिन तक गणेश महोत्सव की धूम रही। विभिन्न स्थानों में पंडाल सजाए गए थे। गणेश प्रतिमाओं की सुबह शाम आरती और भजन संध्याओं का आयोजन किया गया। इस दौरान रामनगर, नीलकंठ महादेव मंदिर, शीतला मंदिर और सिद्ध गणपति मंदिर में भंडारे लगाए गए। 11वें दिन शनिवार को गणपति पंडाल समितियों ने गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में सजाकर देवी-देवताओं की अगुवाई में बैंड बाजे और डीजे की धुनों पर ब्यास नदी के हनुमानघाट में विसर्जन के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन

इस दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ, मोरया रे बप्पा मोरया रे उदघोष लगाकर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव को विदा किया। शहरवासियों ने घरों में रखी गणपति की छोटी प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सुबह से ही नए ब्यास पुल पर अग्निशमन दल का वाहन तैनात रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद 3:30 बजे से रामनगर, विश्वकर्मा मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, जेल रोड, वाल्मीकि सभा, लवकुश सभा सुहड़ा, चौहटा बाजार, मोती बाजार, एसवीएम के समीप, बालकरूपी मंदिर के समीप, माता शीतला मंदिर और प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर पंडालों में रखे गणपति प्रतिमाओं को ट्रैक्टर में सजा कर शहर मेंं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सभी गणेश समितियों ने राज देवता माधोराय मंदिर में शीश नवाते हुए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर गुलाल डाल कर पटाखे फोड़ते हुए बैंड बाजे और डीजे की धुनों पर खूब धमाल मचाया। नीलकंठ मंदिर के संयोजक दीपक गुलेरिया, रामनगर का राजा पंडाल से राजेंद्र पाल, विश्वकर्मा मंदिर के प्रधान महेंद्र राणा ने बताया कि रोजाना पंडालों में पूजा-अर्चना, आरती के साथ रात्रि में भजन संध्याएं आयोजित की गईं।

..................
ब्यास में बढ़े जलस्तर और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी गणेश मूर्तियों का विसर्जन एसडीआरएफ के जवानों के माध्यम से करवाया गया। शहर में 40 से अधिक पुलिस जवान इस महोत्सव के दौरान तैनात रहे।
-सचिन हीरेमठ, एएसपी एलआर मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed