{"_id":"6a58ddda02aa6e997b042928","slug":"chhoti-kashi-resounded-with-chants-of-jai-jagannath-mandi-news-c-90-1-mnd1023-205218-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जगन्नाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जगन्नाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी
विज्ञापन
मंडी शहर जगगन्नाथ यात्रा के दौरान भक्तजन। संवाद
रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
माता जग जननी का रथ रहा मुख्य आकर्षण, शहरभर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी मंडी में वीरवार को भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर आयोजित रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम चार बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा का मुख्य आकर्षण माता जग जननी का रथ रहा। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य की धुन पर श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति रस में डूबे नजर आए।
रथयात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शरबत की व्यवस्था भी की गई। रथ की रस्सी खींचने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह रहा। शहर की परिक्रमा करते हुए रथयात्रा बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंची और शाम सात बजे पुनः मंदिर परिसर लौटी।
रथयात्रा से पूर्व नौ दिवसीय श्री देवी भागवत कथा का वैदिक मंत्रोच्चारण, पूर्णाहुति और भव्य आरती के साथ समापन हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी वेद दास शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें भगवान जगन्नाथ का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।