{"_id":"61c89ee5c5488861ae7ae632","slug":"chhoti-kashi-ready-to-welcome-pm-mandi-news-sml3947514193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के स्वागत के लिए छोटी काशी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के स्वागत के लिए छोटी काशी तैयार
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर मंडी के पुलिस लाइन के समीप लगे नाके में तैनात सुरक्षा कर्मी।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। छोटी काशी स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है और अब सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के आने का इंतजार है। रविवार को दिनभर पीएमके स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
रविवार सुबह से ही मुख्यमंत्री सहित मंत्री, विधायक, संगठन के बड़े-बड़े पदाधिकारी और प्रशासन के आला अधिकारी शहर और पड्डल मैदान में डटे रहे। भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों, गलियों और मैदान में तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटे रहे।
शहर की सड़कों पर पुलिस, प्रशासन और आपातकालीन वाहनों सहित जरूरी सामान लाने में लगे वाहनों की आवाजाही होती रही। पड्डल मैदान में फायर टेंडर, एंबुलेंस, रोगी वाहनों का जमावड़ा लगा। प्रशासनिक अधिकारी, सचिव, डीसी और अन्य अधिकारी मैदान में इधर से उधर आते जाते दिखाई दिए। शहर के मुख्य मार्गों पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए कई किलोमीटर दूर से ही नेताओं के होर्डिंग, बैनर, झंडों से मंडी भगवा रंग में रंग चुकी है।
विज्ञापन
...
लाइव:
छोटी काशी में जनता दिनभर होती रही परेशान
पैदल पथ पर रखे होर्डिंग्स, यातायात भी रोका गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। समय: सुबह 10:00 बजे। सेरी मंच। पार्किंग न होने के चलते मंच पूरी तरह से खाली। भाजयुमो के कार्यकर्ता पीएम मोदी, जेपी नड्डा, सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम धूमल, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के बड़े बड़े फोटो सभी किनारों पर लगा रहे थे। इंदिरा मार्केट में भी नेताओं के फोटो लगाए। मुख्य पुल पर दर्जनों भाजयुमो के कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के बड़े-बड़े फोटो लगा रहे थे। पैदल पथ पर कई फोटो रखे थे। इससे आने जाने वालों को परेशानी हुई। सुबह 11:00 बजे।
आईटीआई चौक। पीएमओ के साथ चलने वाले काफिले का ट्रायल हो रहा है। बस स्टैंड के पास और आईटीआई चौक पर ट्रैफिक रोका गया है। टूरिस्ट वाहन, दोपहिया वाहन जाम में फंसे हैं। पुलिस के जवान जाम न लगे इसके लिए दौड़ धूप करते रहे। इस बीच कई सरकारी और निजी बसों सहित कई वाहनों को सड़क पर जाम के चलते रुकना पड़ा। 11:15 बजे जाम खुला और 11:45 बजे फिर से ट्रायल के चलते बस स्टैंड के सामने चंडीगढ़-मनाली एनएच पर ट्रैफिक रोक दिया।
दोपहर करीब दो बजे तक यातायात रेंग-रेंग कर चलता रहा। क्रिसमस मनाने आए सैलानी भी जाम में फंसे रहे। पड्डल मैदान में सरकारी वाहनों की आवाजाही, एंबुलेंस के सायरन और हर तरफ पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा नेता और कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने कामों में जुटे हुए थे। मैदान में सफाई कर्मचारी लगे रहे। मैदान के बाहर खाने का प्रबंध। बस स्टैंड में पुलिस और विशेष कमांडो दस्ता तैनात रहा। इस दौरान कड़ी चौकसी रही। दिनभर आम जनता परेशानियों से जूझती रही।
000