फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   check bounce, two year imprisonment

चेक बाउंस मामले में दोषी को दो साल की कैद, सात लाख हर्जाना

Fri, 10 Jun 2016 07:01 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 10 Jun 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
check bounce, two year imprisonment
कोर्ट - फोटो : demo pics

मंडी। चेक बाउंस के दोषी के खिलाफ अभियोग साबित होने पर अदालत ने उसे दो साल के साधारण कारावास और सात लाख रुपये हर्जाना देने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर एक सुंदरनगर गौरव शर्मा की अदालत ने सुंदरनगर उपमंडल के धनेशरी (कलौहड) निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र राम सरन की शिकायत पर चलाए गए अभियोग के साबित होने पर जरल (जुगाहन) निवासी रविंद्र कुमार को उक्त कारावास और हर्जाने की सजा का फैसला सुनाया है।

विज्ञापन



अधिवक्ता राज कुमार कौंडल के माध्यम से अदालत में दायर शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी रविंद्र से दोस्ती होने के कारण व्यापार चलाने के लिए उसे फरवरी 2011 में 6 लाख की राशि उधार दी थी। यह राशि आरोपी ने उन्हें एक साल में लौटानी थी। शिकायतकर्ता के राशि की मांग करने पर आरोपी ने मार्च 2013 में इस राशि का एक चेक जारी किया था। जब शिकायतकर्ता ने यह चेक भुगतान के लिए बैंक में लगाया तो आरोपी के खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण यह बाउंस हो गया था।
विज्ञापन


ऐेसे में शिकायतकर्ता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आरोपी को 15 दिनों में राशि अदा करने का नोटिस जारी किया था लेकिन आरोपी ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही राशि अदा की। ऐसे में शिकायतकर्ता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट अधिनियम की धारा 138 के तहत शिकायत दायर करके आरोपी के खिलाफ अदालत में अभियोग चलाया था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि शिकायतकर्ता की ओर से इस मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों से आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस का अभियोग संदेह की छाया से दूर साबित हुआ है। जिसके चलते अदालत ने आरोपी को उक्त कारावास और हर्जाना अदा करने का फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed