फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chauntra's daughter Aditi passed the AIBE exam at the age of 22.

Mandi News: चौंतड़ा की बेटी अदिति ने 22 साल की उम्र में एआईबीई परीक्षा की उत्तीर्ण

Mon, 20 Jul 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chauntra's daughter Aditi passed the AIBE exam at the age of 22.
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की भडयाड़ा पंचायत के चकली धनयातर गांव की अदिति वर्मा ने 22 वर्ष की आयु में ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति अपने क्षेत्र की पहली अधिवक्ता बनी हैं। अदिति के पिता बलबीर सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जबकि माता गीता देवी गृहिणी हैं। अदिति ने 12वीं तक की शिक्षा आर्यन पब्लिक स्कूल एहजू से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से विधि (लॉ) की डिग्री हासिल की। अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए युवा अधिवक्ता अदिति वर्मा ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर न्यायाधीश बनना और देश की सेवा करना है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed