फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chauntara defeated Karsog in volleyball

Mandi News: वॉलीबाल में चौंतड़ा ने करसोग को हराया

Sun, 29 Sep 2024 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chauntara defeated Karsog in volleyball
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोपालपुर में छात्र वर्ग की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलाें का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल कांग्रेस के महासचिव पवन ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। इनका स्कूल प्रधानाचार्य बलवंत ठाकुर और अन्य अध्यापकों ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मार्चपास्ट की सलामी लेते हुए दीप प्रज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडी के 25 जोन के 850 छात्र खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं। शनिवार को वॉलीबाल में चौतड़ा ने करसोग को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में सुंदरनगर दो ने औट और सराज प्रथम ने सुंदरनगर प्रथम को हराया। कबड्डी में पदवाहन ने चौतड़ा तथा बल्ह ने सराज को हराया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से अश्विनी गुलेरिया, कश्मीर सिंह, प्रकाश चंद, विद्या सागर, गिरधारी लाल, डॉ. सुरेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed