फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chaos seen on the first day of change in school timetable

Mandi News: स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव के पहले दिन दिखी अव्यवस्था

Wed, 22 May 2024 05:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Chaos seen on the first day of change in school timetable
मंडी शहर में तेज गर्मी ​के बीच अपने बच्चों को स्कूल से घर ले  जाते अ​भिभावक
कई बच्चे 7:30 बजे तो कोई 8:00 तो कुछ 9:00 बजे पहुंचे स्कूल
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों में सही नहीं दिखा तालेमल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के स्कूलों में बदली समयसारिणी को लेकर मंगलवार को पहले दिन अव्यवस्था का माहौल दिखाई दिया। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं नए समय पर स्कूल पहुंचे तो अधिकतर पुराने समय पर ही आए। इस दौरान देखा गया कि कई बच्चे अपने अभिभावकों के साथ नए समय के चलते सुबह 7:30 बजे ही स्कूल पहुंच गए। कुछ बच्चे 8:00 बजे तो कई बच्चे 9:00 बजे स्कूलों में पहुंचे। मंडी शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में यही आलम रहा।
जिले में स्कूलों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि अभिभावक बच्चों के डेढ़ बजे छुट्टी के समय पर ही पहुंचे और बच्चों को ले गए। मगर सुबह आने के समय में गड़बड़ी कर गए। देखा गया कि इस दौरान सुबह 8 बजे जब प्रार्थना सभा हो गई तो बहुत से छात्र- छात्राएं उसके बाद स्कूलों में पहुंचे। उधर, प्रशासन की तरफ से तेज गर्मी और लू चलने की संभावना को देखते हुए सोमवार दोपहर बाद ही आदेश जारी कर दिए थे कि जिला में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रशासन की ओर से ये आदेश वायरल कर दिए गए। फिर भी स्कूलों में पहले दिन ही समय को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों को उचित तालमेल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अभिभावक ऋतु सांख्यान, अशोक कुमार, रक्षा देवी और अन्य ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तरफ बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में स्कूल खुलने और बंद होने की जानकारी देरी से मिली। इस कारण बच्चों को सही समय पर नहीं भेज पाए। बुधवार को सही समय से बच्चों को स्कूल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा विजय गुप्ता ने कहा कि प्रशासन के आदेशों को सभी स्कूलों में समय रहते भेज दिया था। बावजूद इसके अगर कुछ स्कूलों में आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया गया है तो उनसे जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed