फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   changed weather may effect the apple flowering

सर्द गर्म मौसम ने बिगाड़ा सेब फ्लावरिंग का संतुलन

Sun, 27 Mar 2016 04:45 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Sun, 27 Mar 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
changed weather may effect the apple flowering
कमरूघाटी व जंजैहली घाटी में ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाए गए नेट। - फोटो : अमर उजाला

चैलचौक (मंडी)। मौसम की बेरुखी के चलते इस बार सेब के बगीचों में फ्लावरिंग पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सर्द-गर्म मौसम ने फ्लावरिंग का संतुलन बिगाड़ कर रख दिया है। क्षेत्र के सेब बगीचों में फ्लावरिंग का समय नजदीक आ गया है।

विज्ञापन


लोअर बेल्ट में पत्तों के बाद फूलों का निकलना शुरू हो गया है, मगर सर्द गर्म मौसम से फूल सही ढंग से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जिससे फ्लावरिंग देरी से हो रही है। एप्पल वैली जंजैहली, कमरूघाटी और करसोग में मौसम के बिगड़ते मिजाज से बागवान संशय में हैं। कमरूघाटी और जंजैहली घाटी में बागवानों ने ओलावृष्टि के डर से पौधों पर नेट लगा दिए हैं। सराज सेब उत्पादक संघ के प्रधान चतर सिंह ठाकुर का कहना है कि मौसम स्थिर न रहने से इस बार सेब फ्लावरिंग पर बड़ा संकट छा गया है।
विज्ञापन


इससे घाटी के सेब बागवान चिंतित हैं। नाचन फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन के प्रधान बीके ठाकुर का कहना है कि नाचन क्षेत्र के सेब बगीचों में मौसम के बिगड़ते मिजाज से सेब फ्लावरिंग पर प्रतिकूल असर पड़ा है, जिससे बागवानों को कम सेटिंग होने की उम्मीद है। बागवानों में लाभ सिंह ठाकुर, देवीराम, चंद्रमणी, भीम सिंह ठाकुर, यशवंत ठाकुर,  लेखराज,  हेमराज,  यशपाल, सेवकू राम, महेंद्र कुमार, दीवान चंद, ठाकुर दास और दीनू ने कहा कि मौसम का सर्द गर्म होना फ्लावरिंग को खराब कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के जंजैहली, बगस्याड़, थुनाग, सलाहर, कांढा, घरोट, सरोआ, जहल, जबाल, फंगनयार, दोफा, कुटाहची, बाढू, रोहांडा, घीडी, कमांद, चौकी, पंडार, पांगणा, चरखडी और करसोग क्षेत्र में सेब फ्लावरिंग पर मौसम की बेरुखी से बुरा असर पड़ा है। बागवानी विशेषज्ञ डा. एसपी भारद्वाज ने कहा कि 15 अप्रैल तक अगर मौसम खराब रहा तो लोअर बेल्ट में सेब फ्लावरिंग पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed