फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chandrashekhar's hunger strike continues, Tamta said- Public representatives should be among the people during

Mandi: चंद्रशेखर का आमरण अनशन जारी, अजय टम्टा बोले- आपदा में जनप्रतिनिधि को होना चाहिए जनता के बीच

Mon, 15 Sep 2025 12:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Sep 2025 12:37 PM IST
सार

 मंडी दौरे के दौरान जब मीडिया ने उनसे विधायक के आमरण अनशन पर सवाल पूछा तो केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति में एक चुने हुए जनप्रतिनिधि को जनता के बीच में होना चाहिए। इ

विज्ञापन
Chandrashekhar's hunger strike continues, Tamta said- Public representatives should be among the people during
चंद्रशेखर का आमरण अनशन जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्यमंत्री अजय टम्टा कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर के आमरण अनशन पर गोलमोल जवाब  देकर विधायक को सलाह देकर चले गए। मंडी दौरे के दौरान जब मीडिया ने उनसे विधायक के आमरण अनशन पर सवाल पूछा तो केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति में एक चुने हुए जनप्रतिनिधि को जनता के बीच में होना चाहिए। इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिनियम भी लागू रहता है और उन्हें ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए। यदि किसी की कोई समस्या या शिकायत है तो उसका समाधान बाद में भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी आपदा आई है और एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के नाते वे भी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। अजय टम्टा ने स्पष्ट कहा कि यह उनके विचार हैं और उनकी पार्टी का अनुशासन भी यही कहता है। किसी दूसरे व्यक्ति के विचार कुछ और हो सकते हैं। 

विज्ञापन


 विधायक के आमरण अनशन का 7वां दिन
वहीं  सोमवार यानी 8 सितंबर को रात 10:00 बजे से आमरण अनशन पर बैठे धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की मांगों को अभी तक नहीं माना गया है। आज उनके अनशन का सातवां दिन है। रोजाना उनके आमरण अनशन पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। धर्मपुर क्षेत्र के साथ ही साथ लगते इलाकों के लोगों का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। विधायक के स्वास्थ्य में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब उन्हें डॉक्टरों ने ग्लूकोज लगा दिया है। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना है। विधायक की मांग है कि मंडी से जालंधर वाया धर्मपुर हाईवे के निर्माण में तैनात प्रोजेक्ट निदेशक को बदला जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed