फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chandrashekhar filled the workers with enthusiasm and called upon them to fight the new challenge.

Mandi News: चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, नई चुनौती से लड़ने का किया आह्वान

Thu, 11 Apr 2024 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar filled the workers with enthusiasm and called upon them to fight the new challenge.
मंडी के गांधी भवन से भाजपा को दी चुनौती, बोले-लोस उपचुनाव की तरह जनता खोलेगी कलई
विज्ञापन

जल्द हाईकमान सभी ब्लॉकों का दौरा करेगी, तालमेल में कमी या अन्य मामलों को सुलझाएंगे
चंद्रशेखर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे मंडी, कौल सिंह ठाकुर का लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ने मंडी में जिला कांग्रेस कमेटी की आम बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से नई चुनौती से लड़ने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाने के साथ उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जमकर घेरा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंडी पहुंचने पर चंद्रशेखर का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, बैठक में मंडी जिला के सभी नेता एकजुट नजर आए।
बैठक में चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी की हर गतिविधि पर पैनी नजर रहती है। विस चुनाव में मंडी से नौ सीटों पर हार पीड़ादायक थी। इससे कार्यकर्ताओं को मनोबल हिला है। कहा कि अब इस पीड़ा से बाहर निकलना है। एक दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ना है। कहा कि हम गिरे हैं, लेकिन मरे थोड़े नहीं हैं। ऐसे में लोस चुनाव में सब बेहतर करके दिखाएं। जल्द हाईकमान सभी ब्लॉकों का दौरा करेगी और तालमेल में कमी सहित अन्य को सुलझाएंगे।
विज्ञापन

चंद्रशेखर ने कहा कि मंडी के लोगों ने जयराम ठाकुर के सीएम रहते हुए कलई लोकसभा उपचुनाव के दौरान खोल दी थी। वहीं से भाजपा सरकार उखाड़ फेंकने की शुरुआत हुई थी। अब लोकसभा चुनाव में मंडी की जनता इतिहास रचेगी। कहा कि पहले भाजपा बोलती थी कि 1500 रुपये दो, लेकिन देने की बारी आई तो इन्हें पसीने आ गए और चुनाव आयोग पहुंच गए। कहा कि महिला कांग्रेस चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखेगी और फॉर्म भरे जाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। मध्य प्रदेश का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एक भारत में दो तरह के मापदंड नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि नेता प्रतिपक्ष लाव लश्कर के साथ घूम फिर रहे हैं। उनकी सीएम वाली ठाठ नीचे नहीं उतर पा रही है। इस ठाठ को मतदाता उतारेंगे। कहा कि आपदा के दौर में नेता प्रतिपक्ष गायब रहे और पांच छह महीने में बिकाऊ विधायकों के लिए पैसे एकत्रित कर रहे थे। उन्होंने आपदा के दौरान नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि हालात यह हैं कि नेता प्रतिपक्ष के गृह हलके में कार्यकर्ता यह कह रहे हैं कि कंगना पगना कौन है। ऐसे में उन्हें वर्कर को बैठाना पड़ा। अब कांग्रेस की सेहत के साथ उन्हें धूमल की सेहत की याद आई।

बॉक्स
प्रोटोकॉल में गड़बड़ी पर कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
बैठक के दौरान प्रोटोकॉल में गड़बड़ी पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। पहले जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी को स्वागत के लिए बुलाए जाने लगा, इस पर कार्यकर्ताओं ने एतराज जताया और किसी दूसरे नेता से स्वागत भाषण दिलवाने की बात कही। कई नेता मंच पर न बुलाए जाने को लेकर खफा दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed