फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chandigarh-Manali NH blocked due to heavy rains, rocks became an obstacle in Dwada and Jhalogi

Mandi News: भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली एनएच ठप, दवाड़ा और झलोगी में चट्टानें बनीं बाधा

Mon, 21 Jul 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 21 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Manali NH blocked due to heavy rains, rocks became an obstacle in Dwada and Jhalogi
एनएच 21 पर दवाडा के समीप भूस्खलन होने के कारण फंसे वाहन। संवाद
पंडोह (मंडी)। भारी बारिश ने एक बार फिर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की रफ्तार थाम दी है। दवाड़ा फ्लाईओवर और झलोगी के पास पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें और मलबा गिरने से एनएच-21 रविवार रात से बंद पड़ा है। 24 घंटे से यातायात पूरी तरह रुका हुआ है। हाईवे के मंगलवार को ही मौसम सुधरने पर खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम में थोड़ी राहत मिलने पर मंडी से दवाड़ा तक वाहनों की आवाजाही बहाल की गई थी। मगर दवाड़ा फ्लाइओवर पर गिरी विशाल चट्टानें हटाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। यहां ब्लास्टिंग के बिना इन्हें हटाना संभव नहीं है। वहीं, झलोगी में भी टनल के मुहाने पर गिरे मलबे को हटाने में समय लग रहा है। कंपनी की मशीनरी मौके पर तैनात है और मलबा हटाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

हाईवे बंद होने से सैकड़ों वाहन और यात्री जगह-जगह फंसे हैं। छोटे वाहनों को मंडी से कुल्लू वाया कमांद-कटौला मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है। मगर बड़े वाहन केवल एनएच बहाल होने के बाद ही आगे बढ़ सकेंगे। इनमें पर्यटक वाहन और फल-सब्जियां लेकर जा रहे ट्रक भी शामिल हैं। यदि हाईवे देर से खुला तो माल खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडोह डैम के पास धंसा फोरलेन
कुछ दिन पहले दवाड़ा फ्लाइओवर पर गिरी चट्टान से दरारें पड़ी थीं। इसके कारण उस हिस्से पर एहतियातन यातायात बंद कर दिया गया था।कितरपुर-मनाली फोरलेन के तहत पंडोह डैम के पास निर्माणाधीन फोरलेन का लगभग 50 मीटर हिस्सा फिर से धंस गया है। यह हिस्सा डयोड के पास निर्माणाधीन टनल से 100 मीटर पहले है। यहां तीन फुट सड़क धंसने से यातायात फिलहाल एक ही लेन से चल रहा है। शापुरजी पलोंजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पंन्होत्रा ने बताया कि सड़क का हिस्सा धंसा है, लेकिन डंगे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने के कारण समस्या आई है, जिसे जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed