फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chalila's Garima scored 609 marks in NEET

Mandi News: चलैला की गरिमा ने नीट में हासिल किए 609 अंक

Fri, 07 Jun 2024 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 07 Jun 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Chalila's Garima scored 609 marks in NEET
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की सिधपुर पंचायत के चलैला गांव की गरिमा शर्मा ने नीट में 720 में से 609 अंक हासिल कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गरिमा शर्मा ने अपनी जमा दो तक की पढ़ाई धर्मपुर के निजी स्कूल से हासिल की है।
विज्ञापन

सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली गरिमा शर्मा ने वर्ष 2022 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोचिंग ली। बीते वर्ष नंबर कम आने के कारण उनका चयन नहीं हो पाया था, लेकिन इस वर्ष नंबर अच्छे अंक लेकर परीक्षा पास की है। वीरवार को गरिमा शर्मा का निजी स्कूल प्रबंधन ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया और बधाई दी।
विज्ञापन

गरिमा शर्मा ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता संतोष कुमारी और पिता कालीदास व शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से यह सब हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसको पूरा करने में जुट जाएं। सोशल मीडिया से दूर रहें, तभी वह इस लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed