फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chairman agreed to the demands of BBMB employees

Mandi News: बीबीएमबी कर्मियों की मांगों पर अध्यक्ष ने जताई सहमति

Wed, 19 Feb 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chairman agreed to the demands of BBMB employees
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। बीबीएमबी कर्मचारी यूनियन के प्रधान इंद्रराज ने कहा कि बीते दिनों बीबीएमबी के अध्यक्ष, सदस्य विद्युत, मुख्य अभियंता टीएस, विशेष सचिव और अन्य बोर्ड प्रबंधन के शीर्ष अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ बोर्ड सचिवालय में बैठक आयोजित की।
विज्ञापन

इसमें कर्मचारियों की प्रमुख लंबित मांगों पर सहमति बनाई गई। बोर्ड प्रबंधन जल्द सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित इंसेंटिव दिलाएगा। राजस्थान और अन्य भागीदारी राज्यों के कर्मचारियों को बोर्ड का वेतनमान दिए जाने की प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान इंद्रराज ने कहा कि कर्मचारियों को जल्द संशोधित वेतनमान पर बीसीए भत्ता देने, बिना शर्त के मकान किराया भत्ता देने के बारे में स्पष्ट आदेश जारी करने, प्रोजेक्टों और अन्य केंद्रों पर स्टाफ की कमी को पूरा करने पर सहमति बनी है। बैठक में दिल्ली यूनियन के महासचिव मनोज देसवाल, उप महासचिव रमेश कुमार, नंगल से चरण सिंह, बीबीएमसी सुंदरनगर और सलापड़ यूनियनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed