फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   center govt should interfare in pacl case

पीएसीएल में फंसे निवेशकों के पैसों का जल्द भुगतान करवाए केंद्र

Sun, 05 Mar 2017 10:18 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 05 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
center govt should interfare in pacl case
काला
सुंदरनगर (मंडी)। पीएसीएल कंपनी में धन निवेशकों ने सरकार के खिलाफ रविवार को बैठक कर जमकर गुस्सा निकाला और विरोध में नारेबाजी की। निवेशकों ने शुकदेव वाटिका में आल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गेनाइजेशन के बैनर तले बैठक की और सरकार तथा सेबी के नियमों में आवश्यक छूट की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजने का फैसला लिया।
विज्ञापन


आल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष वेदिंद्र प्रकाश ने निवेशकों के धन के भुगतान में सुस्ती की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजने का फैसला लिया है। जिसमें प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सांसद रामस्वरूप शर्मा को भी तीन बार मांग पत्र सौंप कर समस्या को हल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


देश के उच्चतम न्यायालय ने निवेशकों के पैसे वापस करने के लिए सरकार और सेबी को छह माह की मोहलत दी थी। लेकिन, एक वर्ष के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश भर से निवेश करने वाले लोगों को एक हजार करोड़ की राशि कंपनी में फंस गई है। आरोप लगाया कि सरकार और सेबी कंपनी में पैसा लगाने वालों के हितों की पैरवी नहीं कर रही है। इस अवसर पर कमल देव, देश राज, राज कुमार, कृष्ण चंद, मोहन सिंह, नागणू राम, पूर्ण चंद, सुरेंद्र कुमार, घनश्याम, नंदी देवी, कश्मीरा देवी, वनीता देवी व गीता देवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed