Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Centenarian voters boost enthusiasm

Mandi News: शतकवीर मतदाताओं ने बढ़ाया उत्साह

Wed, 27 May 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Centenarian voters boost enthusiasm
106 साल के कपूरु राम ने डाला वोट
विज्ञापन

सुंदरनगर, निहरी और धनोटू की पंचायतों में बुजुर्गों ने निभाया लोकतंत्र का फर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर, निहरी और धनोटू विकास खंड की 29 पंचायतों में हुए मतदान के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। आयु का शतक पार कर चुके मतदाताओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था जताई और युवाओं को मतदान का संदेश दिया।
सुंदरनगर के 106 वर्षीय कपूरु राम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाह का डोहरा स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर अपना मत डाला। वहीं मलोह पंचायत के 101 वर्षीय दुर्गा राम ने भी मतदान किया। बंदली पंचायत की 100 वर्षीय रेशमू देवी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा पौड़ाकोठी के 88 वर्षीय गोविंद राम ने पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी निभाई। नई पंचायत ज्योर की 86 वर्षीय महंती देवी छड़ी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला। धनोटू विकास खंड की घांघल पंचायत में 101 वर्षीय दुयली देवी अपनी बेटी के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया। भलाना पंचायत की माघी देवी, ब्रूखमणि की ओमा देवी, मगर पादरू की नागेश्वरी और गिरु देवी, घिड़ी पंचायत के देवी दास और मेना देवी तथा चांबी पंचायत के हरदेव सिंह ने भी मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन

उधर, पहली बार मतदान करने वाली घांघल पंचायत की मुस्कान ठाकुर ने कहा कि मतदान के बारे में किताबों में पढ़ा था, लेकिन पहली बार स्वयं वोट डालकर लोकतंत्र का पहला फर्ज निभाने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed