{"_id":"6a981496eb60854707068e10","slug":"celebration-of-sri-krishna-janmashtami-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1023-211549-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम
विज्ञापन
पीले वस्त्रों में सजे नौनिहाल, भजनों पर झूमीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के सनातन धर्मसभा मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी के भजनों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
जन्मोत्सव की खुशी में महिलाएं और बच्चे पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे। बाल रूप में सजे नौनिहाल आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने भजनों की धुन पर झूमते-नाचते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। मंदिर में श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया, जबकि बच्चों को खिलौने बांटे गए।
कथा व्यास हरिद्वार के संत स्वयमानंद ने श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि विनम्रता इंसान को ऊंचाइयों तक ले जाती है, जबकि अहंकार उसके पतन का कारण बनता है। सनातन धर्मसभा मंदिर समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, सदस्य ओम मरवाह और कृष्ण शर्मा ने बताया कि कथा का समापन प्रतिदिन महाआरती के साथ हो रहा है।