फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Celebration of Mata Baglamukhi Jayanti, devotees dance to the hymns

Mandi News: माता बगलामुखी जयंती की धूम, भजनों पर झूमे भक्त

Sat, 25 Apr 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Mata Baglamukhi Jayanti, devotees dance to the hymns
पंडोह (मंडी)। बाखली स्थित प्रसिद्ध माता बगलामुखी मंदिर में वीरवार को माता की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और चारों ओर माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह के समय विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा। भक्तजन माता के भजनों पर झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता बगलामुखी के दरबार में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, वहीं अधिकतर श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से मंदिर तक पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed