फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Celebration of Guru Gobind Singh's Prakash Parv in Mandi

Mandi News: मंडी में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की धूम

Sat, 03 Jan 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 03 Jan 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Guru Gobind Singh's Prakash Parv in Mandi
मंडी में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व निकले नगर कीर्तन में मौजूद संगत। संवाद
मंडी। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर शनिवार को मंडी शहर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा पड्डल से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें आस्था, परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस बार का विशेष आकर्षण नगर कीर्तन का पहली बार किया गया लाइव टेलीकास्ट रहा, जिससे दुनिया भर की संगत इस पावन अवसर की साक्षी बनी।
विज्ञापन

दोपहर 12:00 बजे : गुरुद्वारा प्रांगण में उत्साह
दोपहर होते-होते ऐतिहासिक गुरुद्वारा पड्डल श्रद्धालुओं से भर गया। परिसर में सजे-धजे वाहनों का काफिला तैयार था। सेवादारों की टोलियां हाथों में झाड़ू लिए मार्ग की सफाई की ड्यूटी संभाल रही थीं तो वहीं स्कूली बच्चे ड्रम की थाप पर परेड का अभ्यास करते नजर आए। चारों ओर गुरु महाराज के स्वागत की भव्य तैयारियां मुकम्मल हो चुकी थीं।
विज्ञापन

दोपहर 02:00 बजे : नगर कीर्तन का प्रस्थान
बोले सो निहाल के जयघोष के साथ गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी (पालकी) ने शहर की ओर प्रस्थान किया। पंच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुए इस कीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। पटियाला से आए रागी जत्थेदार भाई वीर सिंह के दल ने गुरुवाणी से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया, वहीं नौशहरा साहिब के भाई करमजीत सिंह किटू की उपस्थिति ने संगत में भारी उत्साह भरा। गतका दल के युवाओं ने तलवारबाजी और हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी युद्ध कला का जौहर दिखाया। पटियाला के ब्रास बैंड की धुनों ने माहौल को और भी भव्य बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 06:00 बजे : बाजारों में स्वागत और लंगर सेवा
नगर कीर्तन पुराने सुकेती पुल, रामनगर और महामृत्युंजय चौक होते हुए चौहटा बाजार और सेरी बाजार पहुंचा। पूरे मार्ग में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत नजारा दिखा। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। गांधी चौक पर व्यापारियों ने देसी घी का पुलाव-कढ़ी और गरमा-गरम कॉफी परोसी। सिद्धकाली मंदिर क्षेत्र में लक्की अरोड़ा व अन्य स्वयंसेवकों ने ब्रेड-पकोड़े का लंगर लगाया। शहर के कोने-कोने में श्रद्धालुओं ने जलपान और प्रसाद ग्रहण कर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया।


आज मनाया जाएगा मुख्य पर्व
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सचिव गुरुदीप सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन की सफलता के बाद अब रविवार को गुरुद्वारे में मुख्य प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें विशेष दीवान सजाए जाएंगे और अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed