{"_id":"6aef028df44ef9fe260ef586","slug":"celebrated-diwali-with-the-children-of-sahyog-school-distributed-sweets-and-gifts-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220778-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सहयोग स्कूल के बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी मिठाइयां और उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सहयोग स्कूल के बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी मिठाइयां और उपहार
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने रंगोली सजाकर साझा कीं खुशियां, बच्चों को दिया अपनापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दिवाली की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब उन्हें दूसरों के साथ बांटा जाए। इसी भावना के साथ कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल लुणापानी के विद्यार्थियों ने इस बार सहयोग स्कूल के बच्चों के साथ दिवाली मनाई। विद्यार्थियों ने सहयोग स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें मिठाइयां, उपहार और स्टेशनरी सामग्री भेंट की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सहयोग स्कूल के कक्षों को सजाया और आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की खिलखिलाहट से स्कूल परिसर में त्योहार का माहौल बन गया। दोनों स्कूलों के बच्चों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य प्रियंका जम्वाल ने कहा कि दिवाली केवल घरों में दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का भी अवसर है। बच्चों को छोटी उम्र से ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।