{"_id":"6839f8965fb040df080d78a4","slug":"cdpo-and-treasury-office-shifted-to-mini-secretariat-mandi-news-c-90-1-ssml1045-157765-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लघु सचिवालय में शिफ्ट हुए सीडीपीओ, ट्रेजरी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लघु सचिवालय में शिफ्ट हुए सीडीपीओ, ट्रेजरी कार्यालय
विज्ञापन
लघु सचिवालय जोगिंद्रनगर भवन में सीडीपीओ कार्यालय का सामान शिफ्ट करते कर्मचारी। स्रोत जागरूक पा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मिनी सचिवालय की बहुमंजिला इमारत में सरकारी कार्यालयों के शिफ्ट होने की कवायद शुरू हो गई है। ट्रेजरी और सीडीपीओ विभाग के कार्यालयों का कामकाज शुरू हो जाने से अब आम जनता को एक छत के नीचे अपने कामकाज करवाने में आसानी होगी। तहसील कार्यालय की सभी शाखाएं शिफ्ट करने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने मूलभूत संसाधनों की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को सीडीपीओ विभाग का कार्यालय लघु सचिवालय में शुरू होने से जनता को चौंतड़ा में अपने कामकाज करवाने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीडीपीओ प्रभारी बालम राम और ट्रेजरी विभाग के प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन के आदेशों की पालना करते हुए अपने कार्यालयों को मिनी सचिवालय के नए भवन में शिफ्ट कर दिया है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 17 अक्तूबर 2024 को भवन का उद्घाटन किया था। इसके बाद भी विभिन्न विभागों के कार्यालय इसमें शुरू नहीं हो पाए थे। एसडीएम कार्यालय की सभी शाखाओं के अलावा नगर परिषद, शिक्षा और जल शक्ति विभाग के कार्यालय के साथ तहसील कल्याण अधिकारी के कार्य स्थापित हैं। अब अन्य विभागों के कार्यालय भी स्थापित होने से उपभोक्ताओं को अपने सरकारी काम करवाने में बड़ी राहत मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
...
लघु सचिवालय के नए भवन में सीडीपीओ और ट्रेजरी विभाग के कार्यालय शिफ्ट हो गए हैं। तहसील कार्यालय की भी सभी शाखाओं को जल्द शिफ्ट करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है।
-मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर।