फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CBSE recognition will be given only after completing 17 formalities.

Mandi News: 17 औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही मिलेगी सीबीएसई की मान्यता

Mon, 03 Nov 2025 10:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:34 AM IST
विज्ञापन
CBSE recognition will be given only after completing 17 formalities.
मंडी। जिला मंडी के 14 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इन स्कूलों को अभी अस्थायी तौर पर मान्यता दी गई है। स्थायी मान्यता स्कूल की ओर से 17 औपचारिकताओं को पूरा करने पर ही मिलेगी। इस संबंध में जनवरी 2026 में टीम निरीक्षण कर जायजा लेगी।
विज्ञापन

17 औपचारिकताओं में स्थायी भवन, खेल मैदान, बिजली, पानी, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, लाइब्रेरी, कंप्यूटर-साईंस-मैथ लैब, उचित स्टाफ, स्कूल वेबसाइट, एसएमसी का संविधान और बच्चों की सुरक्षा जैसी सुविधाओं का होना अनिवार्य है। इनमें से अधिकतर स्कूलों को फायर सेफ्टी का सर्टिफिकेट लेना भी अनिवार्य है और वह तभी मिलेगा जब फायर से संबंधित सभी जरूरी प्रावधान स्कूल में होंगे। इस व्यवस्था को स्थापित करने में स्कूलों को भारी भरकम धनराशि को खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा विभाग उपनिदेशक यशवीर धीमान ने बताया कि फायर सेफ्टी के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार के माध्यम से धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। बताया कि जिले के 14 चयनित स्कूलों को अभी अस्थायी मान्यता मिली है। इसके लिए स्कूलों ने अपने पास मौजूद सुविधाओं की लिखित जानकारी भी उपलब्ध करवाई है। यदि सभी सुविधाएं सही पाई गई तो ही स्कूलों को स्थायी तौर पर मान्यता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ये 14 स्कूल शामिल होंगे सीबीएसई बोर्ड में
जिले के मंडी, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट और भंगरोटू के बाल एवं कन्या स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल मढ़ी, करसोग, गोहर और जंजैहली शामिल हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed